Personnel Directorate (कार्मिक निदेशालय): भारतीय रेल का मानव संसाधन प्रबंधन केंद्र
भारतीय रेल विश्व के सबसे बड़े नियोक्ताओं (Employers) में से एक है। लाखों कर्मचारियों की भर्ती, सेवा शर्तों, पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन, अवकाश, पेंशन तथा कर्मचारी कल्याण जैसे विषयों का प्रभावी प्रबंधन करने के लिए रेलवे बोर्ड के अंतर्गत Personnel Directorate (कार्मिक निदेशालय) कार्य करता है।
Personnel Directorate भारतीय रेल की Human Resource (HR) Policy बनाने वाली सर्वोच्च इकाई है। Railway Board द्वारा जारी अधिकांश Establishment Rules, Recruitment Rules, Promotion Policy, Reservation Instructions, Leave Rules, Pass Rules, Pension Policy एवं Staff Welfare संबंधी निर्देश इसी निदेशालय के माध्यम से जारी किए जाते हैं।

